विज़न एवं मिशन
हमारा सपना और उसे साकार करने का संकल्प
हमारा विज़न
एक ऐसे भारत का निर्माण जहाँ हर किसान समृद्ध हो, हर नौजवान को रोजगार मिले, हर बच्चे को समान एवं निःशुल्क शिक्षा प्राप्त हो, और संविधान की गरिमा सर्वोपरि हो।
हमारा मिशन
- किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और कृषि को लाभकारी बनाना।
- “एक देश – एक शिक्षा” के तहत पूरे देश में समान, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लागू करवाना।
- नौजवानों एवं बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना।
- महँगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस नीतियाँ बनवाना।
- समाज के हर वर्ग — दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, महिला — को समान अधिकार दिलाना।
- भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना।