पार्टी विचारधारा

जय जवान । जय किसान । जय संविधान

किसान पार्टी ऑफ इण्डिया की विचारधारा का आधार है — “जय जवान, जय किसान, जय संविधान”। हम मानते हैं कि देश की असली ताकत उसके किसान, मजदूर एवं नौजवान हैं, और उनका सशक्तिकरण ही सच्चे राष्ट्रनिर्माण का मार्ग है।

1

किसान सर्वोपरि

अन्नदाता किसान की समृद्धि ही राष्ट्र की समृद्धि है — कृषि हमारी नीतियों के केंद्र में है।

2

सामाजिक न्याय

जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव से परे, समाज के हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान।

3

शिक्षा एवं रोजगार

समान शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार को हम मौलिक अधिकार मानते हैं।

4

संवैधानिक मूल्य

लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता एवं संविधान की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता।

5

पारदर्शिता एवं ईमानदारी

भ्रष्टाचार-मुक्त, जनता के प्रति जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन।

6

समावेशी विकास

गाँव, गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ।

दान करें सदस्य बनें